मौसम विभाग की माने तो मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के कई इलाकों में अभी बादल छा रहेंगे, वहीं बारिश के आसार भी है।
रायपुर, भोपाल। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। जिसके असर से आज राजधानी समेत अन्य जिलों में बादल छाए हुए हैं। वहीं कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग की माने तो मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के कई इलाकों में अभी बादल छा रहेंगे, वहीं बारिश के आसार भी है।
छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से लगातार बादल छाए हुए हैं। जिसके चलते ठंड गायब है। वहीं प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई हैं। जिसके बाद कोहरा और तापमान में कमी आई है। पेंड्रा में लगातार बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं छाए बादलों की वजह से आज भी तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्रवार को रायपुर के अधिकतम तापमान 31.8 न्यूनतम 19.0 डिग्री रहा।
प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी शुरू
मध्यप्रदेश में शुक्रवार को सीजन का पहला मावठा दिखा। वहीं बदले मौसम की वजह से प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है। राजधानी भोपाल में भी हल्की बारिश हुई। 14 घंटे में विजिबिलिटी 2000 मीटर रही। 21 नवम्बर के बाद तापमानों में गिरावट होगी। आज नीमच,अलीराजपुर में बारिश हो सकती है। आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है।